बिसौली

तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर। खेल रही बच्ची की मौत।

बिसौली – बुद्धवार देर शाम घर के बाहर खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार से आ रहा है बाइक सवार ने मारी टक्कर बच्ची की हुई मौत

हम आपको बता दें कि जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरा निवासी हाफिज़ तस्लीम खान की 3 वर्षीय बच्ची माहेनूर अपनी गली में बुधवार को शाम 7:00 बजे करीब घर से खेलने के लिए जैसे ही निकली  तो गांव की संकरी गली में तेज रफ्तार  बाइक दौड़ा रहे सवार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई आनन फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में लाया गया जहां उपस्थित डॉक्टर द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया गया तथा पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!