बिनावर (बदायूं)
गर्मी में घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की पुलिस के हड़काने से मौत का आरोप।
- बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरमई में रात को किसी कार्य से दबिश देने गई पुलिस ने गर्मी में घर के बाहर सो रहे ग्रामीण शाकिरको इस कदर हड़काया कि वह रात में ही खेतों की तरफ भागा इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पर किसी प्रकार का कोई मुकदमा न होने की बात प्रकाश में आई है।वही परिवार वालों और ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा काफी दौड़ाने से 45 साल के शाकिर की मौत काआरोप लगाया है।
- एसएसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही किये जाने की बात कही है।
