बदायूं
जन कल्याण फॉउन्डेशन ने बदायूं चेयरपर्सन फातिमा रज़ा को बज़्म ए सुख़न में किया आमंत्रित।
बदायूं
सामाजिक , साहित्यिक व जनचेतना को समर्पित संस्था जन कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मों हफ़ीज़ शेख़ ने आगामी 27 सितंबर आयोजित होने वाले बज़्म ए सुख़न कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री आबिद रज़ा की पत्नी व बदायूं चेयरपर्सन श्री मती फातिमा रज़ा को उनके निवास पर पहुंच कर आमंत्रित किया। श्री मती रज़ा ने भी आमंत्रण को स्वीकार करते हुए उपस्थित रहने का भरोसा दिलाया।




