बिसौली
किसान ने खेत पर गोली मारकर की आत्महत्या,, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
बिसौली- मंगलवार देर रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव में ट्यूबवेल पर गए एक व्यक्ति ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
हम आपको बता दें कि जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव में राम सिंह पुत्र बाबू गांव में ही खेत पर ट्यूबवेल पर गए हुए थे वहीं मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि में 1:00 बजे करीब राम सिंह ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली वही जिसकी सूचना मृतक के पुत्र बिसौली कोतवाली पुलिस को दी सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी हरेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया वहीं घटनास्थल से मृतक राम सिंह के शव के पास से एक तमंचा एक कारतूस बरामद हुआ है जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है पुलिस अग्रिम कार्यबाही में जुटी।



