वाराणसी
दीपू,संजीत सहित 11 गौतश्कर गिरफ्तार।
वाराणसी
उत्तर प्रदेश के ज़िला वाराणसी से मिलने वाली ये ख़बर चौंकाने वाली है। और गाय के नाम पर मुसलमानों कि लिंचिंग करने वालों को ये ख़बर भी पढ़नी चाहिए। बीते दिनों वाराणसी पुलिस ने 11 गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 35 गोवंश और 6 बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपियों में ‘गुलशन निषाद, रोशन कुमार, दीपू धुरिया, संजीत कुमार यादव, मनोज कुमार निषाद, इशू कुमार, अभिषेक कुमार, उपेंद्र यादव, दीपक कुमार, सुरेश यादव और निखिल धुरिया शामिल हैं।
