Uncategorizedबदायूं
13 दिसम्बर को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, प्रवेश पत्र हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी
बदायूँ : 28 नवम्बर। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रवेश परीक्षा-2026 (कक्षा -06) 13 दिसम्बर 2025 (शनिवार) को बदायूँ जनपद के पूर्व निर्धारित 12 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 11ः30 बजे से 01ः30 बजे अपराहन तक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में आयोजित करायी जाएगी। परीक्षा हेतु समस्त केन्द्रों पर संपूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी है।
सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति कि वेबसाईट www.navodaya.gov.in तथा https://cbseitms.rcil.gov.in>nvs>Admitcard से डाउनलोड कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय सीकरी से भी प्राप्त कर सकते हैं



