हरदोई (यू पी)

गोद भराई में शामिल होने जा रही महिला के साथ दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के आभूषण लूटे

 

संवाददाता अमीरु गाजी की रिपोर्ट

हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रैगाई से जरौना मार्ग पर महिला से आभूषण लूटकर दो बाइक सवार चार बदमाश फरार हो गए दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत सिंह मौके पर पहुंच कर घटना के हर बिंदु की जांच कर रहे हैं ग्राम रैगाई निवासी पूजा पुत्री शिशुपाल गुप्ता अपनी भाभी अनुराधा पत्नी राहुल गुप्ता के साथ पैदल गांव से जेवीगंज मौसी के लड़के की गोद भराई में जा रही थी ग्राम जरौना ब रैगाई के मध्य दो बाइक सवार चार लोगों ने दोनों को रोक लिया और पूजा के पहने जेवर पांच अंगूठी झाले व हार लूट लिया बदमाशों ने महिला के इस कदर झाले नोचे कि उसके कान भी घायल हो गए सूचना पर पिहानी पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है पुलिस में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी ली रही है सरेआम घटी इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!