बिसौली
हम आपको बता दें कि जिस तरह से गेहूं और सरसों की बुवाई का सीजन चल रहा है जिसमें किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता पड़ रही है वहीं गुरुवार को सुबह 7:00 से ही बिसौली में खाद गोदाम पर डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी हैं और धक्का-मुक्की हो रही है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से लगातार पुलिस बल भी तैनात है वहीं किसान घंटों इंतजार करने के बावजूद खाद नहीं मिलने से नाराज हैं और अपनी हताशा व्यक्त कर रहे हैं।




