तेज रफ्तार वाइक ने महिला को उडाया, उपचार के दौरान हुई मौत..कोहराम*

*तेज रफ्तार वाइक ने महिला को उडाया, उपचार के दौरान हुई मौत..कोहराम*
बदायूँ। उघैती क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गन्दरौली निवासी एक अधेड़ महिला अपने खेत से घर लौट रही थी की रास्ते में रूदायन रोड पर एक तेज रफ्तार वाइक ने उसे टक्कर मारकर उडा दिया टक्कर इतनी तेज थी की महिला सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर तडपने लगी एक्सीडेंट की तेज आवाज सुनकर वहां बहुत से लोग दौडकर आ गये और उसे पहचान कर उसके परिजनों को भी खबर कर दी तो परिवार के लोग भी दौडकर आ गये और घायल महिला को उठाकर फौरन चंदौसी के एक निजी अस्पताल में ले गये जहां डाक्टरों नज हालत नाजुक देखते हुये मुरादाबाद रैफर कर दिया जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड दिया। मौत की खबर सुनकर क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक 21 नवंबर को ग्राम गन्दरौली निवासी लगभग 53 बर्षीय महिला शांति देवी अपने खेत से घर लौट रही थी की रास्ते में एक तेज रफ्तार वाइक ने उसे जोरदार टक्कर मारकर उडा दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सडक पर गिरकर तडपने लगी एक्सीडेंट की तेज आवाज सुनकर वहां बहुत से लोग दौडकर आ गये खबर मिलने पर परिवार के लोग भी वहां दौडकर आ गये और तुरंत उठाकर चंदौसी एक निजी अस्पताल में उपचार के लियें ले गये जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुये उच्च उपचार के लियें मुरादाबाद रैफर कर दिया और वहां भर्ती करने के बिद उसका उपचार होना शुरू हो गया। सुना जाता है की वहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड दिया मौत की खबर सुनकर क्षेत्र में कोहराम मच गया परिजनों व परिचितों का रोरोकर बुरा हाल है। सूचना फर आई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लियें भिजवा दिया।


