हरदोई (यू पी)

थानाध्यक्ष के सरकारी आवास में चोरी, चार पुलिसकर्मी बर्खास्त।

हरदोई

जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए, पुलिस लाइन स्थित सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार के सरकारी आवास में एक बड़ी चोरी की वारदात हुई है। इस सनसनीखेज घटना की रिपोर्ट मंगलवार को शहर कोतवाली में दर्ज की गई है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार नौ नवंबर को अपनी सर्दी की वर्दी लेने के लिए हरदोई स्थित सरकारी आवास पर आए थे, जहाँ उन्होंने कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पाया। आशंका है कि चोर पीछे की दीवार फांदकर आवास में घुसे और चोरी को अंजाम दिया।​चोरी गए जेवरों की कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष का दावा है कि चोर उनके बक्से में रखे शादी में माता-पिता से मिले करीब 20 लाख रुपये के जेवर, जिसमें सोने का हार, चेन, अंगूठी, चूड़ी, कंगन, मंगलसूत्र आदि शामिल थे, चुरा ले गए। इसके अलावा, पत्नी के परिजनों से उपहार स्वरूप मिले लगभग 15 लाख रुपये के जेवर भी गायब हैं।​पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। एसपी नें पुलिस लाइन की सुरक्षा में लगे चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

 

 

स्रोत द टेलीकास्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!