अभिषेक यादव का भारतीय वायुसेना में चयन*

बिसौली-क्षेत्र के ग्राम पनौडी के स्व.भुवेंद्र सिंह यादव के पुत्र अभिषेक यादव का भारतीय वायुसेना में तकनीकी पद पर चयन हुआ है।अभिषेक यादव ने यह सफलता विपरीत परिस्थितियों में हासिल की है।पिछले समय उनके पिताजी का निधन हो गया था।
आज जब अभिषेक यादव ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना हुए, तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित ग्रामीणों ने फूल-मालाऐ पहना कर विदा किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनकी मां सुनीता देवी खुशी के आंसू नहीं रोक पाई। अभिषेक यादव की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
इस दौरान चौधरी सूरज सिंह,सेवा निवृत्त सूबेदार कृष्णवीर सिंह यादव,प्रेमपाल सिंह यादव,अनिल यादव,संजीव यादव,महेश पाल सिंह यादव,ऋषि पाल सिंह यादव फौजी, संजीव यादव,सोनू यादव,अमित यादव, सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।




