बिसौली

बिजली कर्मी ने खाया विषाक्त पदार्थ। इलाज जारी।

 

बिसौली।

देर रात 132 केवी बिजली उपकेंद्र बिसौली टीजी-2 पद पर तैनात कर्मचारी आकाश जयशंकर ( निवासी क्षेत्र गोरखपुर) ने अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मदद से आकाश को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए।

बिजली विभाग के जेई अवध नारायण ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में इस घटना के पीछे घरेलू तनाव कारण माना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आकाश पर विभागीय स्तर से किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था। आकाश शादीशुदा है और हाल ही में घर से लौटकर ड्यूटी पर आया था। बताया जा रहा है कि वह दोबारा गांव जाने की बात कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कर्मचारी की हालत पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!