
उत्तर प्रदेश
आज कल युवा पुलिस और सेना में नौकरियों की भर्ती के लिये लगातार प्रयासरत है। शरीर को फिट रखने के लिये शहरी युवा जिम ज्वाइन करते हैं। इसी चलते कन्नौज मे सेना मे भर्ती होने का ख्वाब लिये वहाँ के एक युवा विकास (19) ने भी जिम ज्वाइन किया। जहाँ जिम से ही पीने को मिले प्रोटीन शेक पीने उसकी हालत बिगड़ जाने से उसकी सांसे टूट गई। इलाज के लिये 14 दिन तक वह अस्पताल मे भर्ती रहा ।मगर जान नही बच पाई। अब परिजनों ने जिम संचालक भूपेश श्रीवास्तव पर शक्ति वर्धक पाउडर पिलाने का आरोप लगाया है। थाने पर जिम संचालक पर FIR हुई है। कुछ दिन पहले ही विकास ने यह जिम ज्वाइन किया था।




