
बिसौली – नगर में यूरिया खाद लेने आए किसान से शातिर ठग ने खाद का लालच देकर 2700 रुपये ठगे
हम आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के नगर बिसौली का है जहाँ कुडोली गांव के रहने वाले किसान नौबत राम बिसौली नगर में सहकारी समिति पर यूरिया खाद लेने के लिए आए हुए थे वहीं खाद नहीं मिलने पर जब वह वापस लौट रहे थे तो मंडी समिति के गेट पर एक व्यक्ति मिल गया और उसने कहा कि उसके पास यूरिया खाद के कट्टे रखे हुए हैं चलो मैं तुमको देता हूं और उसी बहाने वह पीड़ित किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पर ले आया और रुपए लेकर डॉक्टर के पास जाने का बहाना करके वहां से रफू चक्कर हो गया वहीं जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो किसान को ठगी की आशंका हुई तो आसपास खोजबीन की लेकिन ठग का कहीं पता नहीं लगा ।




