लंबित मांगों और बकाया इंसेंटिव भुगतान को लेकर आशा संगिनी एवं आशाओं ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बदायूँ।अपनी विभिन्न लंबित मांगों और बकाया इंसेंटिव भुगतान को लेकर आशा संगिनी वर्कर यूनियन के नेतृत्व में आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी सैदपुर पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आशाओं ने सरकार द्वारा अब तक उनकी समस्याओं का समाधान न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि वे लंबे समय से अपने मानदेय, इंसेंटिव भुगतान, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा अन्य अधिकारों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। आशा संगिनी व आशाओं ने अपनी सभी प्रमुख मांगों से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को आगे और व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा।इस मौके पर आशा संगिनी गीता देवी ,सीमा देवी,सन्तोष कुमारी,रिंकी सागर,सावित्री देवी,अनीता देवी आदि मौजूद रही।




