बदायूं

लंबित मांगों को लेकर आशा संगिनी यूनियन का आंदोलन तेज, सिटी मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

बदायूं।लंबित मांगों को लेकर आशा संगिनी यूनियन का आंदोलन तेज, सिटी मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
उत्तर प्रदेश आशा संगिनी यूनियन की स्थानीय जिलाध्यक्ष जौली वैश्य के नेतृत्व में आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों और लंबित इंसेंटिव भुगतान को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने बताया कि सरकार द्वारा बार-बार आग्रह के बाद भी अब तक कोई मांग पूरी नहीं की गई है। इसी के चलते यूनियन ने घोषणा की है कि इस शुक्रवार को मालवीय आवास पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 15 दिसंबर 2025 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की सूचना माननीय जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट को भी दे दी गई है।
यूनियन ने चेतावनी दी कि जब तक आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं की लंबित मांगों पर शासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!