
.
शाहजहांपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोकबंधु राजनारायण जी की 39 वीं पुण्यतिथि जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई।इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और लोकबंधु राजनारायण जी के योगदान पर चर्चा की गई।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा,सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरताज खान,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी, संतोष कुमार पाल, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जफरीन,पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, सुखपाल सिंह वर्मा, आशिक अली,राकेश विश्वकर्मा मोहम्मद रकीम,मनोज यादव बहादुर सिंह यादव, श्लोक मौर्य,सौरभ कुमार भास्कर एडवोकेट, यश मौर्य,विदेशी यादव,सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट अवनीश यादव/ शाहजहांपुर

