सांसद आदित्य यादव ने लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान बदायूं बिजनौर मार्ग को चौड़ी करण एवं वजीरगंज बिल्सी बिसौली मैं बाईपास निर्माण की मांग उठाई
बिसौली- समाजवादी पार्टी बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव ने आज लोकसभा में शीतकालीन सत्र दौरान अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं में बदायूं – मुरादाबाद व बदायूं- बिजनौर मार्ग के चौड़ीकरण व नगर पंचायत वजीरगंज,नगर पालिका बिसौली तथा नगर पालिका बिल्सी में बाईपास के निर्माण के संबंध में अपनी बात रखी
अपने संबोधन में आदित्य यादव ने कहा कि अध्यक्ष महोदय मैं अपने लोकसभा क्षेत्र बदायूं के एक गंभीर विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा। अध्यक्ष महोदय मेरे लोकसभा क्षेत्र बदायूं में दो मुख्य मार्ग हैं जो एक बदायूं से मुरादाबाद के लिए तथा दूसरा मुख्य मार्ग बदायूं से बिजनौर को है। अध्यक्ष महोदय बदायूं से मुरादाबाद के रास्ते में नगर पंचायत वजीरगंज तथा नगर पालिका बिसौली पड़ती है। जहां पर बहुत घनी आबादी है। उसी प्रकार बदायूं – बिजनौर मार्ग पर एक नगर पालिका बिल्सी है इन दोनों ही मुख्य मार्गों पर यह कस्बे पड़ते हैं यहां पर बहुत जाम की समस्या रहती है। अगर नगर पंचायत वजीरगंज, नगर पालिका बिसौली और नगर पालिका बिल्सी में बाईपास का निर्माण होता है तो जाम की समस्या तथा बच्चों को स्कूल जाने में आसानी होगी इन दोनों ही मार्गों पर वाहनों का आवागमन बहुत है जिस कारण समय-समय पर यहां पर एक्सीडेंट होते हैं कुछ ही समय पहले अध्यक्ष महोदय इस मार्ग पर एक ही गांव के पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है । इसीलिए इन सभी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों का चौड़ीकरण और नए बाईपास का निर्माण जनहित में बहुत आवश्यक है।




