आसफपुर (बदायूं)

सेवानिवृत लैब टेक्नीशियन को चिकित्सा अधीक्षक ने फूल माला पहनाकर उपहार भेंट किए , समस्त स्टाफ ने उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की

सेवानिवृत लैब टेक्नीशियन को चिकित्सा अधीक्ष
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा रत लैब टेक्नीशियन ओमकार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में रहकर लगभग 35 वर्ष का उत्कृष्ट सेवाकाल पूरा कर किया ।
स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर रहे ओमकार सिंह ने सन 1990 में स्वास्थ्य विभाग में पदार्पण किया और अब 35 वर्ष का सेवा काल निर्वाद रूप से पूरा कर वे अपने परिवार में पर्याप्त समय देंगे।
सन 1990 में सरकारी सेवाओं में पदार्पण करने से लेकर अब तक ओमकार सिंह ने बरेली , बदायूं , बिसौली व नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मन्नूनगर , मोहकमपुर , दबतोरी सहित अनेक स्वास्थ्य केंद्रों पर अपनी अपरिहार्य सेवाएं निर्विवाद रूप से पूरी की । ओमकार सिंह के पिता हरनाम सिंह राजस्व विभाग में ऊंचे ओहदे पर पदासीन रह चुके हैं ।
सेवानिवृत लैब टेक्नीशियन ओमकार सिंह के विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार , डॉक्टर विशाल भारती , डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय , डॉक्टर आफ़ात , फॉरमिशिष्ट समद अली , महेंद्र नाथ , बी एम एम आशुतोष कुमार शर्मा , लैब टेक्नीशियन पुष्पेंद्र सिंह , परमानंद पाल , संजीव कुमार , अंकित कुमार , विवेक कुमार सहित समूचे स्वास्थ्य परिवार ने ओमकार सिंह को फूल मालाएं व शॉल ओढाकर सम्मानित किया ।
इस भव्य विदाई सम्मान समारोह में सेवानिवृत ओमकार सिंह के इकलौते बेटे आर्यन सिंह सहित भरा पूरा परिवार मौजूद रहा ।
हम आपको बता दें कि ओमकार सिंह के नक्शे कदम पर चलकर उनके बेटे आर्यन सिंह ने भी अपनी कड़ी मेहनत व अथक संघर्ष के बल बूते बी फार्मा का डिप्लोमा पूरा कर लिया और स्वास्थ्य विभाग में रहकर देश व समाज की सेवा करने का मन बना लिया है ।
इस अवसर पर ओमकार सिंह के परिवार सहित समस्त स्टाफ ने बैंड बाजे के साथ जमकर जश्न मनाया ।
यह जानकारी स्थानीय चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार ने दी
आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!