बदायूं

*स्व देवेंद्र सिंह के रूप में हमने कांग्रेस का नायाब हीरा खो दिया : ओमकार सिंह*

बदायूँ: आज दिनाँक 5 दिसम्बर 2025 को उझानी नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्यातिथि के रूप में बीएलए 1 जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, किसान कांग्रेस प्रदेश कोर्डिनेटर गौरव सिंह राठौर मौजूद रहे बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष, एस आई आर बिल्सी कोर्डिनेटर रियासत खान ने किया बैठक में कल उझानी सहसवान बाईपास स्थित अम्बेडकर पार्क में होने कल दिनाँक 06 दिसम्बर 2025 को भारतीय संविधान निर्माण डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें महा परिनिर्वाण दिवस पर भी चर्चा की गई तथा कांग्रेस के पूर्व बरतेगदार के न्यायपंचायत अध्यक्ष स्व देवेंद्र सिंह (दिनेश सिंह) के स्वर्गवास हो जाने पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर बीएलए 1 ने जानकारी देते हुए कल दिनाँक 6 दिसम्बर 2025 को भारतीय संविधान निर्माण डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें महा परिनिर्वाण दिवस है जिसको समस्त कांग्रेसजन दिनाँक 06 दिसम्बर 2025 को बाईपास स्थित अम्बेडकर पार्क पर मनाएंगे ओमकार सिंह, मुन्ना लाल सागर, गौरव सिंह एवं इगलास हुसैन ने स्व देवेंद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका इस तरह जाना कांग्रेस के लिए हानि है हमने कांग्रेस परिवार का एक कीमती सदस्य खो दिया जिसकी भरपाई कभी नही हो सकती कांग्रेसियों ने मौन व्रत कर स्व देवेंद्र सिंह की आत्मा की शांति की प्रार्थना की इस अवसर पर बीएलए 2 की एस आई आर संबंधित कार्यो की समीक्षा की गई बैठक का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण परासर ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से मुजाहिद रजा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, प्रशांत शर्मा, असगर हुसैन, जावेद अंसारी, तहसीम कुरैशी अधिकारी पदाधिकारी उपस्थित है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!