तीस दिवसीय सर्टिफिकेशन कोर्स का समापन।

आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया जा रहा तीस दिवसीय सर्टिफिकेशन कोर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर एन आई आर डी हैदराबाद से पधारे सुमेध पाटिल ने सभी प्रतिभागियों को एक एक सामूहिक छायांकन भेंट करते हुए उन्हें शुभ – कामनाएं दीं और भविष्य में सोशल ऑडिट को और अधिक बेहतर व पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए ।
इस दौरान समस्त प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधन तंत्र की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक वर्ष सभी बी आर पी प्रतिभागियों को चार से पांच दिन तक अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिलाया जाए जिससे सोशल ऑडिट की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व सरल बनाया जा सके व नई नई कार्य योजनाओं की जानकारी बेहतर ढंग से मिल सके ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर सुमेध पाटिल , रामकुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार , कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय व पांच जिलों से आए बी आर पी प्रतिभागी , ईश्वर पाल , इंद्र पाल सिंह , जयकृष्ण श्रीवास्तव , हंसराज सिंह , मनोज कुमार , तरन्नुम , प्रतिभा राघव ,गीता सिंह , सत्यवती , रूप रानी , अवरार अहमद , राजकुमार , विपिन कुमार शर्मा , मौहर सिंह , खनन सिंह , भगवान सिंह , सुनील दत्त शर्मा , सुधीर कुमार , नरेंद्र कुमार , योगेंद्र कुमार , सुनीता , मधुरानी , मुकेश कुमार शर्मा , सरनाम सिंह ,शैलेन्द्र कुमार , बृजेश कुमार , जय शिव मिश्र , सुघर सिंह आदि मौजूद रहे ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के मुखिया अनुज कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभ – कामनाएं दीं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 नवंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक अनवरत रूप से चलाया गया ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह




