ट्रेनर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया जा रहा ट्रेनर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार देर शाम संपन्न हुआ ।
जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार , रूपेंद्र पटेल ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के पंचायतीराज विभाग , शिक्षा विभाग , स्वास्थ्य विभाग आदि विभागीय लगभग 34 कर्मचारियों ने प्रतिभाग लिया ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक अनवरत रूप से चलाया गया ।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व एक एक सामूहिक छायांकन प्रति भेंट कर विदा किया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह



