बिसौली ,बदायूं
बीते दिन मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज़ 24 घंटे के अन्दर किया खुलासा । पुलिस खुलासे में बताया कि चोरी की घटना करने वाला कोई और नहीं वल्किखुद दुकान मालिक ने दिया था अंजाम।
पूरी घटना बदायूँ जिले के क़स्बा बिसौली के अटल चौक की है जहाँ बीते दिन बिसौली के अटल चौक बिल्सी रोड पर स्थित भुवनेश कंप्यूनिकेशन मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल चोरी सूचना पुलिस को मिली थी दुकान मालिक ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी ।
जांच के दौरान पुलिस को कई तथ्य चौंकाने वाले सामने आए ।सरसों के आधार परपुलिस नेदुकानदार से सख्ती से पूछताछ की । तभी दुकानदार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया
CO सुनील कुमार सिंह ने बताया कि , दुकान मालिक भारी कर्ज में डूबा हुआ था और आर्थिक तंगी के चलते उसने खुद ही चोरी की झूठी कहानी रची थी। बताया कि बीमा क्लेम और कर्ज चुकाने की नीयत से दुकान से मोबाइल गायब कर चोरी का नाटक किया। वहीं पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल बरामद कर लिए हैं ।
फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई मैं जुटी।





