बदायूं
Trending

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे हुए घायल

 

बिसौली – शनिवार शाम मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम हत्सा पनौड़ी के बीच में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे हुए घायल सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 में घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया
बताया जा रहा है कि मेहरवानपुत्र नेतराम उम्र 55 वर्ष व ओम प्रकाश पुत्र भगवान सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पलई थाना वजीरगंज एक ही बाइक पर सवार होकर बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलरिया में किसी रिश्तेदार के यहां दावत खाने आए थे देर शाम वापस लौटते वक्त मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर हत्सा व पनौडी गांव के पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा भतीजे को टक्कर मार दी जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 में घायलों को तत्काल प्रभाव से इलाज के लिए बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था को देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वहीं घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!