कानपुरयूपी
Trending

एक दरोगा एक पत्रकार – नाबालिग से कार में किया बलात्कार। दरोगा फ़रार पत्रकार गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप भीमसेन चौकी इंचार्ज पर लगा है. पुलिस जांच में चौकी इंचार्ज दारोगा अमित मौर्या का नाम प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आया है। आरोप है कि दरोगा अमित मौर्या ने अपने साथी पत्रकार शिवबरन के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया । फिलहाल आरोपी दारोगा अमित मौर्या फरार है, जबकि तथ्यों को छिपाने और हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष विक्रम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है.पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों की शिकायत पर सचेंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच के दौरान दारोगा अमित मौर्या की संलिप्तता सामने आने के बाद कड़ी कार्रवाई की गई. सचेंडी थानाध्यक्ष विक्रम सिंह की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई, क्योंकि घटना उनके थाना क्षेत्र में हुई और प्रारंभिक स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगे. नतीजतन, थानाध्यक्ष विक्रम सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.दारोगा अमित मौर्या को सस्पेंड किया गया है। वहीं आरोपी दारोगा अमित मौर्या को भी सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन वह फिलहाल फरार है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है. दूसरी ओर, मामले के दूसरे आरोपी शिवबरन को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में शिवबरन ने दरोगा अमित मौर्या के साथ मिलकर अपराध करने की बात कबूल की है.कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि आरोपी दारोगा अमित मौर्या पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाबता दें कि इस घटना में पहले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जबकि पीड़िता ने आरोपी दारोगा अमित मौर्या का का नाम भी बताया था. पीड़िता की उम्र परिजनों ने नाबालिग बताई थी, इसके बावजूद पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. अब पूरे मामले में नए सिरे से जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

 

स्रोत Vayambharat

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!