वजीरगंज (बदायूं)
Trending
एसआईआर के तहत पहले चरण में मतदाताओं से फॉर्म संख्या-6 भरवाकर प्रक्रिया पूर्ण कराई।

वजीरगंज। ब्लॉक वजीरगंज सभागार में एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जारी नोटिस के संबंध में आवश्यक प्रपत्र भरकर पूर्ण किए गए। इस दौरान उपस्थित मतदाताओं ने अपने-अपने प्रपत्रों को नियमानुसार भरकर जमा किया।
एआरओ नितिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर के तहत पहले चरण में मतदाताओं से फॉर्म संख्या-6 भरवाकर प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन किया जा सके।कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे और मतदाताओं को प्रपत्र भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।



