बदायूंबिसौली
Trending

गृह कलेश के चलते युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, दौराने इलाज मौत।

 

बिसाैली- जनपद बदायूं की कस्बा बिसौली मे एक अनोखा व अजीब मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि एक धर्म परिवर्तित युवक ने गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ खाया लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों ने सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखते हुए बदायूँ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कस्बा बिसौली की काशीराम कॉलोनी निवासी किशवर अली नामक युवक ने पारिवारिक क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया जिससे किशवर अली की हालत बिगड़ गई तभी युवक की पत्नी सिमरन इलाज के लिए बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशवर अली की गंभीर हालत को देखते हुए उपस्थित डॉक्टरों ने बदायूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । जहाँ दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। नगर में पिछले काफी समय से फैली चर्चा के अनुसार बताया जा रहा है कि किश्वर अली नामक युवक पहले प्रजापति समाज से संबंधित था जिसका नाम किशन पुत्र चंद्रपाल था लेकिन प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती के प्रेम जाल में फंसकर युवक किशवर अली ने धर्म परिवर्तित कर लिया और अब काफी समय से किशवर पर अली के नाम से जाना जाता है जिसकी शहर में पिछले समय काफी चर्चा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!