
मुरादाबाद
जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव उमरी सब्जीपुर मे कई साल से चल रही एक लव स्टोरी खूनी खेल में बदल गई। 
एक परिवार की बेटी काजल को दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम हो गया।आधी रात बॉयफ्रेंड अरमान संग देखकर लड़की के परिजनों ने दोनों की हत्या करके लाशो को नदी किनारे नीम करोली बाबा के मंदिर के पीछे दफ़न कर दिया। अब 3 दिन बाद दोनों लाशें मिली हैं। प्रेमिका काजल के 2 भाई पुलिस ने गिरफ्तार किये है। अग्रिम कार्यवाही के साथ ही शेष की तलाश जारी है।
