बदायूं
पुलिस का सराहनीय कार्य – लाखों रुपए के खोयें हुये मोबाइल फोन बरामद,स्वामियों को किये सुपुर्द

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना अलापुर साइबर पुलिस टीम को खोयें मोबाइल प्राप्त हुए ।
थाना अलापुर साइबर पुलिस टीम द्वारा खोयें हुए मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 45 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं । आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया है । बरामद मोबाइलों की कीमत 7.50लाख बताई जा रही है। मोबाइल स्वामियों द्वारा पुलिस की प्रशंसा की गई तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।


