बदायूं
Trending

सीएचसी का सीएमओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण,, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश

बिसौली- बुधवार को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कुछ अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई।सीएमओ ने बिसौली सीएचसी प्रभारी को व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने और अस्पताल को चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही समय से चिकित्सकों की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्टाफ को जिम्मेदारी से कार्य करने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!