बदायूंबिसौली
Trending

विधायक आशुतोष मौर्य ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना!

बिसौली बदायूं । बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हतरा (ग्रीन हाउस) के ग्राम प्रधान रहुफ अहमद के निधन की सूचना मिलने पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने ग्राम हतरा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। इसके उपरांत बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ग्राम पुसगवां पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ अध्यक्ष नेम चंद्र मौर्य के भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!