वजीरगंज (बदायूं)
Trending

रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में गई बाईक सवार युवक की जान

बिसौली – सोमवार को मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर रेहड़िया पुलिस चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाईक सवार युवक की जान चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल बस के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आधार कार्ड से हुई पहचान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए आदर्श कुमार (पुत्र राजवीर सिंह) के रूप में हुई है। वह वजीरगंज के हतरा रोड वार्ड न0 08 का निवासी बताया जा रहा है। बस चालक हुआ फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस काफी तेज रफ्तार में थी। भिड़ंत के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!