सहसवान (बदायूं)
Trending

बुजुर्गों से मारपीट प्रकरण पर सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान व सपा नेता जमाल उद्दीन ने की सख्त कार्रवाई की मांग।

 

संवाददाता काशिफ अली खान

सहसवान (बदायूं)। रुदायन में बुजुर्गों के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान व सपा नेता जमाल उद्दीन ने पीड़ित बुजुर्गों से मुलाकात कर घटना की निंदा की और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान व सपा नेता जमाल उद्दीन मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित बुजुर्गों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि रुदायन में हुई घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। बुजुर्गों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
शाहिद खान ने कहा कि यह मामला केवल मारपीट तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक पहचान के आधार पर विवाद खड़ा करने की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि उचित कदम नहीं उठाए गए तो समाजवादी पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी रहेगी।
सपा नेता ने पीड़ित बुजुर्गों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और कहा कि पार्टी हर स्तर पर उनका सहयोग करेगी। इस दौरान काशिफ अली खान, मेम्बर मोहम्मद इनाम,राजू टार्जन,दिनेश यादव,एडवोकेट नाहिद अलम,इमरान,भूरे,रिजवान स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!