दातागंज (बदायूं)
Trending

जेई ने की बिल न जमा करने वाले बड़े बकायेदारों पर कार्यवाही।

दातागंज के गांव अभयपुर में बिजली कर्मचारियों ने अभयपुर गांव में पहुंचकर उपभोक्ताओं के बिलों को चेक किया बिल जमा न होने के संबंध में लोगों से जल्द से जल्द बिजली का बिल जमा करने के निर्देश दिए
जे ई एस. के. पाल ने बताया कि विभाग की ओर से बकाया वसूली अभियान को गंभीरता से लिया जा रहा है। लंबे समय से बिल जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह वसूली अभियान 28 फरवरी तक निरंतर चलाया जाएगा। अभियान के दौरान यदि बकायेदार निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं करते हैं तो आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा बिजली कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के सामने उनके ऑनलाइन बिलों को निकालकर उपभोक्ताओं के लिए पर्ची महिया कराई और उपभोक्ताओं से कहा बिजली का बिल जल्द से जल्द जमा करने का कष्ट करें यदि आप बिजली का बिल समय से जमा नहीं करते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी, के माध्यम से राकेश लॉन्ड्री पुष्पेंद्र भागो आदि उपभोक्ताओं ने ओटीएस कराया इस संबंध में जेई एस.के. पाल से बात की तो उन्होंने बताया की सैजनी बिजली केंद्र की टीम गांव अभयपुर गई वहां बकाया दारों से बिल जमा करने को कहा जल्द से जल्द बिजली का बिल जमा किया जाए इस मौके पर विद्युत विभाग कैशियर ओमेंद्र लाइनमैन राजकुमार रितिक एवं काफी उपभोक्ता मौजूद रहे

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!