
बिसौली
नगर पालिका परिषद बिसौली के पूर्व सभासद रमेश चंद्र माथुर का निधन हो गया है। मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में उन्होंने रात 10:28 पर 67 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम साँस ली। पिछले सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था। अंतिम संस्कार आज दोपहर में सोत नदी पर किया जाएगा।
उन्होंने अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ा है। उनके निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी है।



