
बदायूं। अपने ननिहाल अलापुर के गांव कंचनपुर में शादी में शामिल होने आए मासूम बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बच्चा शाहजहांपुर के जैतीपुर का रहने वाला था। वह अ।पनी मां के साथ शादी में शामिल होने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शाहजहांपुर के गांव जरगंवा निवासी विकेश की पत्नी कंचन अपने 3साल के बच्चे लव के साथ 5 फरवरी को अलापुर अपने मायके में शादी में शामिल होने के लिए आईं थीं। परिवार में शादी का माहौल था। गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए लव तालाब किनारे पहुंच गया जहां उसका पैर फिसल गया बच्चों के शोर मचाने पर परीजनों ने लव को तालाब से निकाला तब तक डूबने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


