स्काउट गाइड शिविर समापन के अवसर पर टोली नायकों को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया

आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह के नेतृत्व में हिंदुस्तान स्काउट गाइड का तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें कालेज के कक्षा 6 से लेकर कक्षा 11 तक के लगभग 150 छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग लिया ।
इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान गाइड के जिला प्रशिक्षक जमुना प्रसाद व सहायक प्रशिक्षक बृजेश कुमार व स्काउट गाइड प्रभारी महेश पाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को 15 टोलियों में विभाजित कर टोली नायकों व स्काउट दल नायकों का चयन कर सभी को स्काउट गाइड के नियमों व शर्तों व प्रतिज्ञाओं की विस्तृत जानकारी दी ।
इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रथम विजेता टोली नंबर 8 इंद्रा गांधी व द्वितीय विजेता टोली नंबर 11 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व तृतीय विजेता टोली नंबर 7 मीरा बाई टोली को क्रमशः 199 ,197 व 196 अंक प्राप्त हुए।
जिसमें स्काउट दल नायक अमित कुमार व गाइड दल नायक की भूमिका कक्षा 11 की छात्रा शीतल ने निभाई ।
इस कार्यक्रम में कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक व प्रधान लिपिक सुमति पाठक की अगुवाई में मुख्य अतिथि स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण व कार्यक्रम की अध्यक्षा प्रधानाचार्य करतार सिंह ने की ।
इस अवसर पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों व पोस्टमास्टर शिवम सक्सेना सहित मंचासीन पदाधिकारियों ने स्काउट गाइड शिविर में सभी प्रतिभागियों द्वारा सजाई गईं अलग अलग टोलियों की गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन कर उनका मनोबल बढ़ाया ।
यह स्काउट गाइड शिविर 5 फरवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक अनवरत रूप से जारी रहा जिसमें कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , प्रधानाचार्य करतार सिंह , प्रधान लिपिक सुमति पाठक , स्काउट गाइड के जिला प्रभारी जमुना प्रसाद , सहायक स्काउट गाइड प्रशिक्षक बृजेश कुमार , स्काउट गाइड कार्यक्रम प्रभारी महेश पाल सिंह , अभिलाष मिश्रा , ठाकुर प्रसाद , सुनील कुमार , राहुल कुमार , रजनीश कुमार मिश्रा , अमन पाठक , दुजेंद्र सिंह यादव , शिवकुमार , अरुण कुमार मौर्य , प्रत्यूष पाराशरी , राजीव कुमार कश्यप , मौहर सिंह , टेक सिंह , राजेंद्र पाल, देवेंद्र सक्सेना , अमित कुमार व क्षेत्रीय सुरेन्द्र पाल सिंह , उदयवीर भारती आदि मौजूद रहे ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों , संभ्रांतगणों व स्काउट गाइड शिविर के सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया
यह जानकारी हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षक जमुना प्रसाद ने दी ।



