
बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव भटपुरा स्थित त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में धूमधाम के साथ छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इसमें आस,पास के जूनियर हाई स्कूल के छात्राओं ने प्रतिभा किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह पाल ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षा वह कुंजी है जिससे दुनिया के सभी ताले खुलते हैं,शिक्षा वह शेरनी का दूध है जिसे जो पियेगा वही धाड़ेगा, शिक्षा उसे चीज का नाम है जिसके द्वारा दुनिया में हर मोड़ पर हर जगह पर मान सम्मान की जिंदगी जीने का अवसर मिलता है विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आरती गुप्ता ने सभी आगुनतको को स्मृति चिन्ह देंकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद्र पाल ने किया इस अवसर पर छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी कार्यक्रम में मुख्यता धर्मेंद्र कुमार,बृजेश कुमार सिंह,सीमा शर्मा, स्वती मिश्रा,किरन पाल सिंह,कंचन धनगर,राधा शर्मा, साक्षी मिश्रा, अर्पणा शर्मा, गुंजन रस्तोगी,शशि दक्ष,नेहा पाल,गुप्ता रेनू गुप्ता,मुनीष शर्मा, किशन पाल शर्मा, रामकुमार शर्मा कुलदीप पाराशरी इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद रहे




