
बदायूं
प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज विश्व क्षय रोग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज दिनांक 24 मार्च 2026 को विश्व क्षय रोग दिवस जिला पंचायत सभागार बदायूं में मनाया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि श्री याबर अब्बास जिला पंचायत राज अधिकारी,डॉ मोहन झा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा की गयी l सर्वप्रथम जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा मुख्य चिकत्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया l उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी l जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा स्वागत उदबोधन एवं टी बी मुक्त पंचायत एवं 100 दिवसीय विशेष टी बी अभियान के द्वितीय चरण की आज से शुरुआत के बारे मे विस्तार से बताया गया l जनपद में कुल 1037 ग्राम पंचायत में से 50 ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान, एस टी एस, एस टी एल एस, एवं एल टी के विशेष सहयोग से टी बी मुक्त की जा चुकी हैँ l जिसमें बिल्सी में 01, बिनावर में 05, बिसौली में 01, दातागंज में 01, जगत में 02, कादरचोक में 02, सहसवान में 02, उझानी में 07, वजीरगंज में 01, आसफपुर में 04, दहगवा में 01, इस्लामनगर में 03, म्याऊं में 08, समरेर में 04, उसावां में 08 ग्राम पंचायत टी बी मुक्त की गयीं हैँ l इन 50 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानगणों को बुलाकर प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गाँधी जी की काँस्य एवं लगातार दूसरी बार ग्राम पंचायत टी बी मुक्त रहने पर सिल्वर की मूर्ति देकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया l इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले डी पी सी आसिफ रजा,एल टी सचिन पटेल, एस टी एस शुभम शर्मा , अकाउंटेंट विमल पाठक, निक्षय मित्र आसिफ रजा, डॉ सत्यपाल, पतंजलि योग समिति के योगाचार्य गिरधारी सिंह राठौर,डॉ वी पी मौर्य बिल्सी, नीलम शर्मा स्टॉफ नर्स, शनि दुवे लोक स्मृति सेवा संस्थान, सर्वेश कुमार सिंह एस टी एस,आसिफ रजा डी पी सी, संदीप राजपूत पी पी एम, सोमेन्द्र पाल सिंह एस टी एस, विमल पाठक अकाउंटेंट,टी बी चैंपियन मोहम्मद आरिफ खान ककराला को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एवं जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा सयुंक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया लिए बृजेश कुमार राठौर द्वारा क्षय रोग के लक्षण, जाँच, इलाज एवं बचाव के बारे मे बताया गया एवं साथ ही साथ माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य के लिए चलायी जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे बताया इसी के तहत हर टी बी के मरीज को भारत सरकार द्वारा डी बी टी के माध्यम से 1000 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है, जाँच में टी बी की बीमारी निकलते ही 3000 रुपये की एडवांस किस्त एवं 84 दिन की टी बी के दवा खाने के बाद 3000 रुपये की दूसरी किश्त के रूप में दी जाती है l जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय द्वारा बताया गया की समस्त ग्राम प्रधान अगले वर्ष भी मेहनत करके अपनी अपनी ग्राम पंचायतो को टी बी मुक्त बनाये रखें द्वितीय वर्ष में अपनी ग्राम पंचायत को टी बी मुक्त रखने पर महात्मा गाँधी जी की सिल्वर की मूर्ति और लगातार तीन वर्षों तक ग्राम पंचायत को टी बी मुक्त रखने पर गोल्ड की महात्मा गाँधी की प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा l जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा आज फिर से पांच टी बी के मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली उपलब्ध कराई गयी l जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा सभी ग्राम प्रधानों से टी बी के मरीजों को स्वेच्छा से गोद लेने की अपील की गयी जिस से प्रेरित होकर डॉ सत्यपाल जयदेवी ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आज फिर से 10 टी बी के मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली प्रदान की गयी l मुख्य चिकत्सा अधिकारी द्वारा साधारण एवं एम डी आर मरीजों के जाँच एवं इलाज के बारे मे विस्तार से बताया गया उन्होंने बताया की जो जीन एक्सपर्ट की रिपोर्ट पहले 30 से 45 दिनों मे आती थी वह अब सी बी नाट एवं ट्रू नाट मशीन के माध्यम से मात्र 2 घंटे मे एह रिपोर्ट हो जाती है जिस से मरीज को एम डी आर टी बी का पता चलता है जनपद मे एह सुविधा जिला अस्पताल पुरुष,राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ साथ सभी सी एच सी एवं ब्लॉक पी एच सी पर एह सुविधा उपलब्ध है l कार्यक्रम के अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव किया गया l कार्यक्रम का संचालन बृजेश राठौर द्वारा किया गया l कार्यक्रम में क्षय रोग विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l
जिला क्षय रोग अधिकारी बदायूं




