
सुमित शर्मा की रिपोर्ट
बरेली। भुता क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक 82 साल के बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक ने अपने ही रिश्तेदार की 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।
क्या है पूरा मामला?
आरोपी जयदेव (पीड़ित बच्ची के पिता का फूफा) ने मासूम को चॉकलेट का लालच देकर अपनी खंडहरनुमा दुकान में ले जाकर दरिंदगी की।
15 दिन पहले हुई इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब एक सतर्क पड़ोसी ने आरोपी की करतूत का वीडियो बनाकर पीड़ित पिता को भेजा।
आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर चुप करा रखा था। पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जयदेव को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। समाज में शिक्षक जैसे सम्मानित पद पर रहे व्यक्ति की इस घिनौनी हरकत से पूरे इलाके में भारी आक्रोश है। लोग आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
सतर्क रहें: अपने बच्चों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में जागरूक करें और किसी पर भी अंधा विश्वास न करें।
स्रोत हिन्दी दैनिक खबर 24




