दातागंज (बदायूं)
Trending

बदायूं के लाल ने PCS में लहराया परचम, 120वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

रिपोर्ट
हुकुम सिंह दातागंज

जनपद बदायूं के गांव कमालपुर निवासी अर्जुन सिंह (पुत्र शिशुपाल सिंह) ने पीसीएस परीक्षा में 120वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज अर्जुन सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह अपने पैतृक गांव कमालपुर आए गांव आते समय कस्वां सखानूं से लेकर उनके गांव तक बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत हुआ जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया अपने निज मकान पर आकर उन्होंने एक कार्यक्रम का आयोजन कराया जिसमें हजारों की संख्या में गांव एवं आसपास क्षेत्र के लोग एकत्रित हुए अर्जुन सिंह ने युवा पीढ़ी के लिए एक नया संदेश दिया की सबसे ज्यादा शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए शिक्षा ही हमें ऊंचाइयों तक ले जाती है और अपने ग्राम वासियों एवं क्षेत्रवासियों से मेरा कहना है कि अपने-अपने बच्चों को विशेष तौर पर शिक्षा प्रदान करायें जिससे भविष्य में कुछ बनकर समाज का निर्माण करें और उन्होंने कहा पीसीएस पास करने के बाद मुझे तहसीलदार के पद पर नियुक्ति होगी नियुक्ति के उपरांत मैं ईमानदारी एवं लगन के साथ गरीब बेसहारा एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगे उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।अर्जुन सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव कमालपुर के प्राथमिक विद्यालय से उत्तीर्ण की इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा नवोदय विद्यालय, बबराला से उत्तीर्ण की। स्नातक (बीए) की पढ़ाई उन्होंने राजकीय कॉलेज, बदायूं से पूरी की।उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए अर्जुन सिंह लखनऊ चले गए, जहां उन्होंने गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन (अंबेडकर पार्क के पास, ताज होटल रोड) में रहकर कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ पीसीएस की तैयारी की। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने परीक्षा में 120वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।लगभग 22–23 वर्ष की आयु में अर्जुन सिंह की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनके परिवार और गांव में जश्न का माहौल है, इस खुशी के अवसर पर आसपास क्षेत्र एवं गांव से आए हुए लोगों को जलपान भी कराया गया वहीं क्षेत्र के लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही दिशा में मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!