भ्रष्टाचार ने ले ली आँगनवाड़ी कार्यकत्री की जान महीनों से नहीं मिला मानदेय – बेटी ने लगाए विभाग पर आरोप।

यूपी – शाहजहांपुर
एंबुलेंस में आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रीति की लाश लेकर जा रही बेटी स्मिता ने स्मिता ने रोते रोते कहा– किमेरी “मां को विभागीय काम के साथ साथ sir का काम भी blo के रूप में कराया गया और बार बार सुपरवाइजर द्वारा फोन कर कर के डी एम के नाम से डराया गया। इतना परेशान किया गया कि (शायद सुविधा शुल्क न देने के कारण) उसका मानदेय एकाउण्ट ब्लॉक कर दिया और 4 महीने से सही नहीं किया गया जिस कारण सैलरी भी नहीं मिली। जिससे वह टेंशन में आ गई तबियत खराब होने के बावजूद मां से BLO सहित कई काम कराए गए। मां को अफसरों ने डांटा”भी। इसी टेंशन ने आज उनकी जान ले ली।
ऐसा मामला अकेले शाहजहांपुर में ही नहीं है अपना बदायूं भी इससे अछूता नहीं ज़िले की एक तहसील में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ही blo बना दिया गया जिन्हें अभी अपने कार्यों तक का ज्ञान नहीं था। जुलाई में चयनित हुईं कार्यकत्रियों में से कुछ ऐसी भी है जो इसी तरह की समस्याओं से जूझ रही है। जिनकी होली महिला दिवस सब खाली जेब ही गुजरे हैं। और आज तक मानदेय के नाम पर आश्वासनों के सिवा कुछ भी नहीं मिला।


