बदायूं
Trending

बिसौली कोतवाली क्षेत्र में लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल

बिसौली

हम आपको बता दें कि बदायूँ जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे करीब मुठभेड़ के दौरान लूट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी और एक पुलिसकर्मी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को ग्राम शेखूपुरा के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे करीब 5250 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे के पास भानपुर अंडरपास की ओर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक मुख्य आरक्षी के हाथ में गोली लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम, निवासी सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!