दातागंज (बदायूं)

माध्यमिक शिक्षक संघ ने महारैली में शामिल होने की बनाई रणनीति।

हुकुम सिंह दातागंज

आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला दातागंज बदायूं में कॉलेज समय के बाद एक बैठक की गई ,जिसमें इको गार्डन लखनऊ में 6 अप्रैल 2026 को होने वाली एकजुट की महारैली में प्रतिभाग करने हेतु विचार विमर्श किया गया। समस्त कॉलेज स्टाफ ने महारैली में चलने की प्रतिज्ञा दोहराई। कुल मिलाकर निम्नलिखित सम्मानित शिक्षक 6 अप्रैल 2026 को लखनऊ के इको गार्डन में पहुंच रहे हैं :
1. श्री योगेश पाल सिंह जी
2. श्री विज्ञान सिंह जी
3. श्री जितेंद्र कुमार जी
4. श्री अनिल कुमार जी
5. श्री सनाउल मुस्तफा जी
6. श्री घनेंद्र पाल जी
7. प्रमोद कुमार पाठक जी
8. श्री संजय कुमार जी
9. श्री रमाशंकर जी
10. श्री रवि मौर्या जी
11. श्री नीरेश सक्सेना जी
12. श्री करन जी
उपरोक्त सभी सम्मानित शिक्षक साथियों के उत्साह और एकजुट के प्रति समर्पण के लिए उन सभी का बहुत-बहुत आभार।
बदायूं जनपद के अन्य सभी कॉलेजों के सम्मानित शिक्षक साथियों और शिक्षिका बहनों आप सभी अपने-अपने कॉलेज के जाने वाले शिक्षक साथियों और शिक्षिका बहनों की सूची जिला अध्यक्ष श्री मुन्नालाल शाक्य जी अथवा जनपद बदायूं के एकजुट के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दें, ताकि बदायूं से जाने वाले शिक्षकों की संख्या की जानकारी हो सके।
साथियों और बहनों इस समय अशासकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं की स्थिति सेवा सुरक्षा की धारा 21 हट जाने की वजह से दयनीय हो गई है। अतः हम सभी की यह जिम्मेदारी बन गई है कि हम सभी अपनी एकजुटता को दिखाते हुए अपने जीवंत होने का एहसास उत्तर प्रदेश सरकार को कराएं ,क्योंकि बिना मांगे तो मां भी अपने बच्चों को दूध नहीं पिलाती है ,उसे भी रोना पड़ता है ।आज आए दिन शिक्षक और शिक्षिकाओं को निलंबित और बर्खास्त किया जा रहा है। अगर समस्या हमारी है, तो हम ही को इसके बारे में सोचना होगा।
इस समय चुनाव का वर्ष है ।यदि हम एक अच्छी संख्या में इको गार्डन लखनऊ में उपस्थित होते हैं तो निश्चित रूप से सरकार को हमारी ताकत का एहसास होगा और निश्चित रूप से हमारी समस्या का समाधान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार बाध्य होगी।
अतः जनपद बदायूं के समस्त सम्मानित शिक्षक साथियों और बहनों का मैं आवाहन करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में 6 अप्रैल 2026 को इको गार्डन लखनऊ में पहुंचें। धन्यवाद।
आपका अपना
प्रमोद कुमार पाठक
प्रदेश मंत्री, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!