
आसफपुर ( बदायूं ) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन पर सोमवार को स्थानीय पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान आसफपुर पुलिस चौकी उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे खां , नदीम मलिक , जोगेंद्र सिंह , बीतेंद्र सिंह ने आसफपुर स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी के निकट आसफपुर से बिसौली व चंदौसी मार्ग पर दुपहिया वाहन चेक किए ।
चेकिंग अभियान के दौरान दुपहिया वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेज चेक किए जिसके चलते दुपहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की प्रेरणा मिली व अवैध वाहन चालकों को नसीहत भी मिली




