बदायूं

खड़ी मारुति वैन बनी आग का गोला मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

 

कुंवरगांव–बदायूं आवँला मार्ग पर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगरिया में डाकघर के निकट शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक मारुति वैन ओमनी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुगरिया निवासी उदल सिंह अपनी निजी मारुति वैन ओमनी से खेत से लौटकर आए थे और वाहन को सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया था। बताया जाता है कि वैन की बैटरी डाउन हो गई थी, जिसके चलते उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वैन में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।देखते ही देखते आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया,

आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और आग बुझाने के लिए तुरंत मिट्टी व अन्य साधनों का सहारा लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तथा स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!