बदायूं
Trending
जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के एसएसपी द्वारा पुलिस कार्यालय पर दिलायी शपथ।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ – शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुक्रम में एवं जल संरक्षण के प्रति सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस कार्यालय में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी राहुल पाण्डेय, सीओ दातागंज अशेषनाथ सिंह, सीओ बिल्सी आलोक, सिद्दू व समस्त शाखाओं के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


