संभल थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र में आबादी वाले अडडे पर हादसा टला!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

सम्भल जिला के थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र में सिरसी के पास संभल – मुरादाबाद रोड पर आबाद वाले अड्डे के पास (अरहम फिलिंग स्टेशन) के सामने आज सुबह लगभग 6:15 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।मुरादाबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा बजरी-बजरी फुट से भरा ट्रक के ड्राइवर गुलफाम को नींद का झटका आने से ट्रक अनियंत्रित होकर अरहम फिलिंग स्टेशन के ठीक सामने नाले में जा घुसा। नाले की दोनों दीवारें टूट गईं गनीमत रही कि सुबह -सुबह साइट पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रक में काफी नुकसान हुआ है। ड्राइवर गुलफाम और उसका कंडक्टर दोनों सुरक्षित हैं।मालूम हुआ है कि ट्रक हल्द्वानी साइट से बजरी भरकर अलीगढ़ जा रहा था। लगभग 3-4 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर और JCB की मदद से ट्रक को नाले से बाहर निकाला गया।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)


