मुरादाबाद
Trending

UPSSSC PET-2026: अभ्यर्थियों की राह आसान बनाएगी रेलवे, मुरादाबाद मंडल में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूँ । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली PET-2026 परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की तिथियों—25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर 2026 को रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सर्किल जीआरपी मुरादाबाद, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन के समन्वय से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

परीक्षार्थियों को नहीं होगी परेशानी, स्थापित हुए सहायता केंद्र

 

अभ्यर्थियों की सहायता के लिए मुरादाबाद अनुभाग के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कुल 7 हेल्पडेस्क और यात्रियों के ठहरने के लिए 7 होल्डिंग (वेटिंग) एरिया बनाए गए हैं:

 

मुरादाबाद जंक्शन: रेलवे स्टेशन पर बड़ा पंखा के पास 1 हेल्पडेस्क तथा प्लेटफार्म 6/7 व बुकिंग एरिया में 2 होल्डिंग एरिया स्थापित किए गए हैं।

 

रामपुर स्टेशन: 1 हेल्पडेस्क (प्लेटफार्म 01) और 1 होल्डिंग एरिया (वेटिंग रूम) तैयार किया गया है।

 

बरेली जंक्शन: मेन गेट पर हेल्पडेस्क और प्लेटफार्म 01 व 06 पर 2 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।

 

बरेली सिटी: प्लेटफार्म 01 व 04 पर 2 हेल्पडेस्क और प्लेटफार्म 04 पर 1 होल्डिंग एरिया रहेगा।

बदायूं एवं चन्दौसी: बदायूं में प्लेटफार्म 01 पर हेल्पडेस्क व होल्डिंग एरिया तथा चन्दौसी में प्लेटफार्म 01 पर हेल्पडेस्क की सुविधा रहेगी।

 

कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे स्टेशन, संदिग्धों पर नजर

 

परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त जीआरपी व पुलिस बल की तैनाती की गई है। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार महिला परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेशनों और ट्रेनों में गश्त बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं की सघन चेकिंग की जा रही है।

इन तिथियों में चलेंगी ये ‘परीक्षा स्पेशल’ ट्रेनें (25.10.2026, 30.10.2026 व 01.11.2026):

 

ट्रेन संख्या 04322 / 04321: मुरादाबाद से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान करेगी (मार्ग: रामपुर – बरेली – शाहजहांपुर)।

 

ट्रेन संख्या 04324 / 04323: मुरादाबाद से शाम 18:55 बजे प्रस्थान करेगी (मार्ग: रामपुर – बरेली – शाहजहांपुर – हरदोई – बालामऊ)।

 

ट्रेन संख्या 05309 / 05310: बरेली – बदायूं – कासगंज – हाथरस सिटी – मथुरा कैंट।

 

ट्रेन संख्या 05011 / 05012: लखनऊ जंक्शन – सीतापुर – भोजीपुरा – बरेली जंक्शन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!