लखनऊ
थाना महानगर की चौकी पेपर मिल पर तैनात चौकी इंचार्ज दरोगा धनंजय सिंह को योगी सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश नीति के तहत रंगे हाथों दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। दरोगा जी ने हाथ ना लगाते हुए फ़ाइल में रुपये रखवाए। जानकारी अनुसार बलात्कार के आरोपी का मुकदमे से नाम निकालने के बदले रिश्वत ले रहे थे।




